भाजपा लोकसभा युवा सम्मेलन का आयोजन

UP Special News

सिद्वार्थनगर/जनमत। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में डुमरियागंज संसदीय सीट का मैदान मारने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। और हर प्रकार से चुनाव नतीजे को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के बांसी माघ मेला मैदान में लोक सभा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों में जोश भरने का सफल प्रयास किया। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और वैश्विक पटल पर हमारा मान बढ़ रहा है।

आज यह मोदी का दम है जो देश को विकासशील से विकसित की तरफ ले जा रहे हैं वह देश की बात करते हैं जाति व वर्ग की बात नही करते। जबकि सपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति कर सिर्फ परिवार का विकास किया है।

REPORT BY – DHARAM VIR GUPTA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR