भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता के लिए निकाली “बाइक रैली”… 

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :-  राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद पहली बार देश के गृह मंत्री अमित शाह 31 दिसंबर को अयोध्या दौरे को लेकर सभी को जनजागरूकता को बढ़ाने के लिये भाजपा सांसद लल्लू सिंह के पुत्र व कब्बडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से जन जागरूकता बाइक रैली निकाली गई।जिसमे सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता व पार्षद रहे मौजूद। कब्बडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बाइक रैली को भाजपा का झण्डा दिखा कर रवाना किया।वही कब्बडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि देश के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री के प्रथम आगमन पर हम भाजपाई कार्यकर्ता बाइक रैली निकल रहे है।जिसका उद्देश्य जन जागरूकता रैली है हम लोग पूरे नगर में ये बाइक रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक करेगे ये रैली पूरे अयोध्या शहर में भृमण करेगी और नाका गांधी आश्रम पर इसका समापन होगा।

वही अमित शाह की जनसभा को लेकर बताया कि जी0आई0सी0 में मैदान में लाखों की भीड़ एकत्रित करने का लक्ष्य है। जिसके लिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोगों से जनसंपर्क कर भीड़ जुटाने में लगे हैं। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अमित शाह के आगमन को लेकर जहां तक प्रोटोकॉल की जानकारी हम लोगों को पार्टी के पदाधिकारियों से मिली है की 31 तारीख को सुबह राम कथा पार्क में देश के ग्रह मंत्री का हेलीकॉप्टर आएगा और सबसे पहले अमित शाह रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। और राम मंदिर निर्माण कार्य को देखेंगे। उसके बाद व अयोध्या से जीआईसी मैदान में आएंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। वही विकास सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर के कहा कि अबकी 300 के पार सीटे हम भाजपाई कार्यकर्ता लाने का प्रयास कर रहे हैं और जीत भाजपा की ही होगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- AZAM KHAN..