CAA और NRC के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

CAA और NRC के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

UP Special News

सिद्धार्थनगर(जनमत):- सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को CAA और NRC के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए और गिरफ्तारियां दी। सपा कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को  काफी मशक्कत करनी पड़ी। हल्की झड़प के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर  अस्थाई जेल भेज दिया।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को इकट्ठा हुए। काफी समय बाद जोश और उत्साह से भरे कार्यकर्ता  पूर्व विधायक विजय पासवान और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चिंकू यादव की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में सड़कों पर उतरे सैकड़ों की संख्या में हाथों में CAA और NRC विरोधी बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने योगी, मोदी मुर्दाबाद के  नारे लगाए और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

इनके प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई । घंटों मशक्कत के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार में बस से अस्थाई जेल ले गई।