सपा सरकार बनने पर CAA-NRC प्रदर्शनकारियों के मुकदमें होंगे “वापस”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया कि यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लिए जाएंगे। इसके पहले उनकी मौजूदगी में मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना सहित गोंडा से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे मसूद आलम खां, बसपा के लाल चंद्र गौतम और  खुदी राम पासवान सहित कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता ने सपा दामन थामा, वहीँ इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि तमाम दलों के लोग सपा में शामिल हो रहे हैं और बहुत से लोग शामिल होना चाहते है। कई छोटे दल भी हमसे जुड़ना चाहते हैं और छोटे दलों के लिए सपा ने अपने दरवाजे हमेशा खुले रखे हैं और वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में  सपा की ही सरकार बनेगी।

बीजेपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। सरकार के फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। नोटबंदी और लाक डाउन इसके उदाहरण है। लॉकडाउन में पैदल अपने घर जाते समय 90 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई। सरकार ने किसी की मदद नहीं की। नए कृषि कानूनों पर कौन भरोसा करेगा। ये कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। यह सरकार किसी के साथ कुछ भी कर सकती है। किसी को आतंकी बता सकती है, किसी को देशद्रोही बता  देगी।  बीजेपी नफरत की राजनीति करती है जबकि समाजवादी पार्टी डॉ राम मनोहर लोहिया और डॉक्टर अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती है।

Posted By:- Ankush Pal…

Reported By:- Dhirendra Srivastava with Shailendra Sharma,Janmat News.