केन्द्र व प्रदेश की सरकार वर्तमान में ब्राह्मण विरोधी कार्य कर रही: पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी

UP Special News राजनीति

महाराजगंज (जनमत):- उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव होने में भले ही अभी वक्त जरूर है लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण को फ़तेह करने की तैयारियां शुरू दी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यू.पी.रत्न पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, व प्रदेश अध्यक्ष पंडित कल्याण तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के जिले महराजगंज के ब्लाक निचलौल के ग्राम सभा बलहिखोर में इकठा हुए जिस का फूल माला पहना कर सन्नी कुमार द्विवेदी और चन्द्र भूषण पाण्डेय उर्फ़ सोनू बाबु ने जोरजार स्वागत किया|

पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हिंदुत्व के बल पर सत्ता में पहुची क्रेन्द व प्रदेश की सरकर वर्तमान में ब्राह्मण विरोधी कार्य कर रही है| ब्राह्मण समाज कि घोर उपेक्षा के कारण समाज के लोगो आहत हैं| यह उपेक्षा ब्राह्मण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा| पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने आगे कहा कि भाजपा सरकर के निशाने पर अब ब्राह्मण समाज एकजुट हो कर अपने हित में कार्य करने वाली पार्टी को ताकत दे,जिससे तानाशाही सरकर में खलबली मच जाये| परशुराम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विनय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से हिंदूवादी विचारधारा पर कार्य किया है, लेकिन वर्तमान सरकर उसे नष्ट करने पर उतारू हो गई है|

वही चन्द्र भूषण पांडेय उर्फ़ सोनू बाबु और सन्नी कुमार द्विवेदी ने कहा कि हम सब को एक हो कर यह लड़ाई लड़नी ह ओर इस सरकार को उखाड़ फेंकनी ह हम युवा हर तरह से ठगा मह्सुश कर रहे हैं| ये सरकार की नाकामी नही तो क्या हर तरफ ब्राम्हण के साथ अन्याय ही अन्याय हो रहा है| इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी, विजय तिवारी, अभिषेक मिश्रा,हरिप्रकाश पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, मनोज मिश्रा, नीरज तिवारी,विकास तिवारी, चंदन चौबे ,राकी दुबे धीरज चौबे , अनूप चौबे, घनश्याम चौबे शिव कुमार पाण्डेय, पुजेश चौबे अंकित द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे|

Posted By:- Amitabh Chaubey