सीएम बनते ही चरणजीत चन्नी ने लिया “बड़ा फैसला”… 

UP Special News

देश/विदेश -राजनीती (जनमत) :- पंजाब  में बड़े   बदलाव के साथ कांग्रेस ने  सीएम  अमरिंदर सिंह के इस्बतीफे के बाद  नए सीएम को पद की शपथ लेने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने कैप्टन के करीबी कहे जाने वाले अधिकारियों को हटाकर दूसरे अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हुस्न लाल को मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस तेजवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

विशेष प्रधान सचिव के पद पर राहुल तिवारी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी कहे जाने वाले गुरकीत कृपाल सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। पंजाब में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। सचिवालय सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह और भी बड़े ओहदों पर बैठे अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। वहीँ आने वाले दिनों में और भी बदलाव हो सकतें हैं और आने वाले दिनों ये बदलाव  साफ तौर पर देखें जा सकतें हैं.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…