मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किया रोड शो

UP Special News राजनीति

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या धाम में जय श्रीराम व भारत माता की जय का जयघोष, लहराते भगवा ध्वज, सड़कों पर लगे भगवा रंग के गुब्बारे। अयोध्या में निकलने वाले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के रोड शो में पूरी अयोध्या भगवामय। रथ के आगे महिलाओं का सांस्कृतिक नृत्य देखने को मिला।राम की नगरी अयोध्या में इस उमडें जनसैलाब के मध्य मुख्यमंत्री के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में सभी से सहयोग की अपील।

यह कुछ ऐसे नजारे थे अयोध्या में निकले भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में योगी आदित्यनाथ के रोड शो के।रथ पर योगी आदित्यनाथ, प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र सवार थे।तो वही अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे पर गुरुकुल छात्रों के द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोड शो प्रारम्भ हुआ। रोड शो में  संत-महंत, युवाओं, महिलाओं, बच्चों की भीड उमड़ी। इस दौरान छतों से लोगों द्वारा रथ पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। कई जगह पुष्प वर्षा की मशीनें लगाई थी। दो दर्जन से ज्यादा स्थान पर शंखनाथ, घंट घड़ियाल व महिलाओं के द्वारा आरती की गई।

और कजियाना में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ बिन्दु सिंह, दया मिश्रा के संयोजन में आरती उतारी गई। वही रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की जनता को संबोधित भी किया।उन्होंने क्या कहा उसके पहले सुनते हैं। इस रोड शो में बड़ी संख्या में संत महंत और भाजपा बड़े नेताओ आदि लोग मौजूद रहे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan