मुस्लिमों के साथ “पक्षपातपूर्ण” है नागरिकता संशोधन कानून…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बीच राजनीतिक दल भी इस पर अपना विरोध दर्ज करने का मौका चूकना नहीं चाहते हैं। कोई धरना दे रहा है तो कई इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति से मिलकर गुहार लगा रहा है.  इस बीच  समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) के पूर्व उपाध्यछ ने  सैकड़ों  कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून और  एनारसी के मुद्दे पर राजभवन पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया  । जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। इस दौरान पार्टी के पूर्व उपाध्यछ ने बताया कि नागरिकता संसोधन कानून का हम विरोध करते हैं। यह देश हित में नहीं है। इस कानून से देश की एकता और अखंडता को खतरा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते ही संविधान बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि यूपी में विकास, भुखमरी, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से मुकाबला करने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. देश और प्रदेश के अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान हैं। नागरिक संशोधन कानून का हम पुरजोर विरोध करते हैं। इसमें खासतौर पर मुस्लिमों के साथ पक्षपात किया गया है इसलिए इस कानून पर सरकार को विचार ज़रूर करना होगा.

Posted By :- Ankush Pal