सीएम योगी  ने प्रतिदिन  20 लाख डोज टीकाकरण का रखा लक्ष्य….  

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में हर दिन करीब 20 लाख डोज का लक्ष्य रखने का निर्देश सीएम योगी ने दिया और इसी के साथ ही शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के बूथों पर सक्रियता बढ़ाई जाए। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए जांच की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर  उच्च स्तरीय बैठक को संबधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। इसलिए इसे निरंतर बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देशों में कोविड-19 के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। प्रदेश में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। मेडिसिन किट की सुचारु उपलब्धता के संबंध में व्यवस्था कर ली जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए। प्लांट के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 12 दिसंबर 2021 से पात्र व्यक्तियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इससे 15 करोड़ जरूरतमंद लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के संबंध में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीका प्रदान किया जाए और प्रयास किया जाए की अधिक से अधिक आबादी को टीके का लाभ मिल सकें.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..