रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर के  सीएम योगी पहुचे “अयोध्या”… 

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- धार्मिक नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे।यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी औऱ श्री रामलला का दर्शन पूजन किया।इस दौरान उन्होंने तमाम जगह पर जाकर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा संग्रहालय पहुंचे जहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर रामनगरी के संतो महंतों औऱ प्रशासनिक लोगों के साथ बैठक की.. बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश और उत्तर प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

प्रशासन के द्वारा बाहर क्या व्यवस्था हुई है उसी की समीक्षा करने के लिए आज पुन: मैं यहां आया हूं..यहां का स्थानीय स्तर पर प्रशासन और मंत्रियों ने पहले से हर प्रकार की व्यवस्थाओ सुविधा की समीक्षा कर रहे है। 22 जनवरी के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

REPORT :- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..