श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर भारत नेपाल सीमा पर विशेष “सतर्कता”…

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत):-  यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के मद्दे नजर भारत नेपाल सीमा का जायजा लेने गोरखपुर जोन के एडीजी  बस्ती रेंज के आई जी  सिद्धार्थनगर जिले में पहुंचे।  भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ भारत नेपाल की खुली सीमा का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी का जायजा लिया। भारत नेपाल सीमा के अलीगढ़ का बॉर्डर पर एडीजी गोरखपुर  , आईजी , जिलाधिकारी पुलिस कप्तान  एसएसबी के उच्च अधिकारी अलीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचेऔर एसएसबी व पुलिस के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा का भ्रमण करते हुए बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था को देखा।

मीडिया से बात करते हुए एडीजी  ने बताया  कि भारत नेपाल की खुली सीमा हमेशा से बहुत ही सेंसिटिव रही है 22 तारीख के प्राण प्रतिष्ठा के प्रोग्राम को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, इसी के चलते  हर आने-जाने वालों पर निगाहें रखते हुए स्थानीय होटल की भी छानबीन की जा रही है  साथ ही  हर किसी को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी संदिग्ध अगर किसी को नजर आए तो वह तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें. साथ ही लोगो से  अपील की गयी की पुलिस को सहयोग  करें। एडीजी ने  ये भी जानकारी दी कि  भारत नेपाल सीमा पर ऑपरेशन कवच के तहत पहले से सुरक्षा समितियां बनाई जा चुकी हैं जिससे काफी फायदा भी देखने को मिल रहा है . वहीँ  जब पुलिस और पब्लिक एक साथ मिलकर काम करते हैं तो उसका अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।

REPORT-  DHAMVEER GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…