कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची मैनपुरी

UP Special News

मैनपुरी (जनमत):- पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अलग-अलग जिलों में भारत जोड़ो यात्राएं सुचारू रूप से चल रही है राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही है यात्रा कहीं न कहीं  बीजेपी खेमे में बौखलाहट पैदा  कर रही है क्योंकि देश में जब जब क्रांतिकारियों की यात्राएं हुई तब तब देश में एक नया परिवर्तन आया है |

कांग्रेस के प्रांतीय ब्रिज प्रदेश अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने  भारत जोड़ो इस यात्रा में भाग लिया वही योगेश दीक्षित यात्रा को लेकर बरेली से चलकर मैनपुरी पहुंचे जहां उनका जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया वही योगेश दीक्षित ने शहर के एक मैरिज हॉल में जलपान के समय ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत के बाद राष्ट्रगान भी किया एवं सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया इसके बाद भी मीडिया से रूबरू हुए|

उन्होंने कहा किसी यात्रा का उद्देश्य जन जन को जोड़ने का है ना कि भारतीय जनता पार्टी जैसी कहीं धर्म के नाम पर तो कहीं जातिवाद के नाम पर फूट डालकर राजनीति करने का इस यात्रा का चुनाव से कोई संबंध नहीं है यह यात्रा एक नया परिवर्तन देश में लाएगी|

Reported By:- Gaurav Pandey

Posted By:- Amitabh Chaubey