स्कूल के पीछे पड़ा मिला युवक का शव

CRIME UP Special News

ग़ाज़ीपुर(जनमत):- खबर ग़ाज़ीपुर से है। जहां प्राइवेट स्कूल के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या की आशंका है।युवक के सिर पर गम्भीर चोट के निशान पाये गए है।मामला नन्दगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव का है।ग़ाज़ीपुर के नारी पचदेवरा गांव के रहने वाले युवक सत्यम सिंह का बरहपुर गांव में स्थित सावित्री स्कूल के पीछे लहुलुहान हालत में शव मिला।

बताया जा रहा है कि मृत युवक का कुछ दिनों पहले ही अपने गांव के बगल इस्थित धरवा गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था।जिसके बाद युवक हरिद्वार चला गया था।एक हफ्ते पर  ही वो आने गांव वापस लौटा था।परिजनों ने युवक की हत्या को लेकर नामजद तहरीर दी है।परिजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

Reported By:-Pawan Mishra

Posted By:- Amitabh Chaubey