लोकतंत्र सैनानी रक्षक परमात्मा प्रसाद का बीमारी से हुआ निधन

UP Special News

औरैया (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के केशीपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी परमात्मा प्रसाद(८२) का नौ माह से लकवा की बीमारी के चलते बुधवार सुबह साढ़े छह बजे पर निधन हो गया। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे, बृजमोहन मिश्रा, शिलनिधी सेंगर, देवेंद्र त्रिपाठी संग्राम सिंह सिंगर बड़ेला शर्मा श्याम किशोर चौबे छोटे प्रधानआदि लोागों ने शोक संवेदाना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ उनकी पार्थिव यात्रा निकली। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पुलिस गार्द ने सलामी दी।

परमात्मा प्रसाद दुबे अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। २५ जून १९७५ से २१ मार्च १९७७ तक देश में आपात काल लगा था। जिसमें परमात्मा प्रसाद दुबे ने १४ अक्टूबर १९७६ से २२ अक्टूबर १९७६ तक मीसा कारागार में रहे। इस दौरान इनके राजनैतिक बंदी रामअवतार लुहियापुर रहे। प्रदेश के राजनैतिक बंदियों को वर्ष २००२ में मुलायम सिंह सरकार में लोकतंत्र रक्षक सैनानी का दर्जा दिया गया। परमात्मा प्रसाद दुबे ने शादी नहीं की थी। वह नौ महीनों ने लकवा की बीमारी के पीडि़त थे। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

वहीं , उनकी अंतिम विदाई  में थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, लेखपाल सरिता, विमलेश मोहन ने उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। गांव के बाहर खेत पर उनके भाई रामनाथ दुबे ने उनकी चिता को मुखाग्रि दी। पुलिस गार्द ने परमात्मा प्रसाद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान गांव व आसपास क्षेत्र के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Reported By – Arun Bajpai 

Published By – Vishal Mishra