एमएलसी के लिए डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में किया “नामांकन”…

UP Special News

बहराइच (जनमत) :- भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व भाजपा बहराइच/श्रावस्ती की प्रत्यासी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर अपना नामांकन दाखिल किया। डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने बहराइच/श्रावस्ती विधान परिषद सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।श्री त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी है। संगठन मे सक्रिय भूमिका लगातार निभाती रही है।इसी को लेकर इस बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इन पर भरोसा जताया है

।ताकि ये सीट भी भाजपा के खाते मे ही रहे।इस बार भी इस चुनाव मे भाजपा व सपा आमने सामने दिखाई देगी।जिसके लिए दोनों दलों ने अपनी अपनी चुनावी चौसर बिछानी शुरू कर दी है।श्री त्रिपाठी ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। इसी के साथ ही नामांकन दाखिल किया गया है.

REPORT BY:- RIZWAN KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…