सबके साथ से ही मिलेगी कोरोना से “निजात”….

Exclusive News UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :- कोरोना वायरस कई प्रकार के वायरस का समूह है जो की स्तनधारियों और पक्षियों मे निम्न स्तर केसंक्रमण उत्पन्न करता है l कोरोना वायरस (कोविड -19) की बीमारी, सक्रमण से फैलती है. यह एक नएवायरस की वजह से होती है.इनके कारण मानव मे रेस्पिरेटरी सिस्टम संक्रमित हो सकता है lइस बीमारी की वजह से सांस की बीमारी (जैसे कि फ़्लू) होती है. इसके अलावा, खांसी, बुखार, और ज़्यादागंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ़ होना इस बीमारी के लक्षण हैं. खुद को सुरक्षित रखने के लिए,अपने हाथों को बार-बार धोएं, इसके अलावा, अपने चेहरे को छूने से बचें और जो लोग बीमार हैं उनसे(एक मीटर या तीन फ़ीट की) दूरी बनाए रखें.

                                                                     (डॉ अमित सिंह विशेन)

गेस्ट फैकल्टी, डिपार्टमेंट ऑफ वेटेरिनरी एनाटोमी, कॉलेज ऑफ वेटेरिनरी एंड अनिमल साइंस, आचार्य नरेन्द्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ  एग्रीकल्चर एंड
 टेक्नोलॉजी,आयोध्या,

चीन के वुहान शहर से उत्पन्न होने वाला कोविड -19 वायरस एक नया स्ट्रेन का वायरस जिसका प्रकोप लगभग पुरे विश्व मे फैला हुआ है l इसीलिए डब्लू•एच•ओ•  ने इसे वैश्विक महामारी घोषित की है तथा इसका नाम नोबल कोरोना वायरस -2019 रखा है l इस वायरस के उपचार और रोकथाम के लिए ना तो अभी तक कोई विशेष एंटीवायरल दवा ना ही कोई टीका उपलब्ध है l

कोवीड-19कैसे फैलता है? 

कोवीड-19 मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क मे आने से फैलता है l संक्रमित व्यक्ति के खांसने,

छींकने पर उसके मुँह और नाक से निकलने वाले ड्रॉप्लेट्स से यह बीमारी दूसरे लोगों मे फ़ैल रही है l यह

बीमारी तब भी फैल रही है जब कोई व्यक्ति उस सतह को छूता है, जो संक्रमित है या वहाँ वायरस है l

इसके बाद वह अपने आंख, नाक या मुँह को छूता है l

डॉ  प्रियंका तिवारी

  (पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलर, वेटरनरी फिजियोलॉजी विभाग)

वेटरनरी कॉलेज बीकानेर

क्या जानवरो से इंसानों मे नावेल कोरोना वायरस फैल रहा है?

कोरोना वायरस को लेकर बहुत सी  भ्रांतियां सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि इससे पालतू

जानवर भी प्रभावित हो सकते हैं और ये संक्रमण लोगों तक फैला सकते हैं। इससे स्थिति और विस्फोटक

हो सकती है।कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि

इससे पालतू जानवर भी प्रभावित हो सकते हैं और ये संक्रमण लोगों तक फैला सकते हैं। इससे स्थिति

और विस्फोटक हो सकती है।एक शोध में खुलासा हुआ है कि वायरस का असर जानवरों पर काफी निचले

स्तर पर होता है। हांगकांग कृषि और मत्सय विभाग के अनुसार अभी तक पशुओं में यह संक्रमण नहीं

पाया था और अगर उनमें लक्षण होगा भी तो वह नाममात्र होगा।

 

सेंटर ऑफ़ डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन का कहना है कि जानवरों से यह फैल नहीं सकता है। मगर पालतू

जानवरों को रखने वालों को ऐहतियात के तौर पर अपने हाथ को हमेशा साफ रखना चाहिए। जानवरों को

छूने के बाद तुरंत अपने हाथों को साबुन से धोने की आवश्यकता है।

                                                                डॉ हेमंत कुमार

(सहायक आचार्य, वेटरनरी सर्जरी एंड रेडियोलोजी विभाग)

महात्मा ज्योतिबाफुले कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, चौमू जयपुर

क्या लोगों में कोविड -19 के लिए जानवर जिम्मेदार हैं? 

कोविड -19 के संचरण का प्रमुख मार्ग मानव से मानव तक है।वर्तमान मे कुछ वैज्ञानिक बताते हैं कि

कोविड -19 वायरस एक पशु स्रोत से उभरा है। उस स्रोत को खोजने के लिए जांच चल रही है, और इस

बीमारी में एक पशु जलाशय की संभावित भूमिका स्थापित करते हैं। हालांकि, आज तक, स्रोत की

पहचान करने या जानवरों के स्रोत से मनुष्यों तक संचरण के मूल मार्ग की व्याख्या करने के लिए पर्याप्त

वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं।

कोरोना वायरस रोकथाम- कोरोना वायरस (कोविड -19) को रोकने के लिए, फ़िलहाल किसी तरह का

टीका नहीं है.| आप वायरस से खुद को बचाने के साथ ही इसे फैलने से रोकने में भी मदद कर सकते हैं.

इसके लिए आप डब्ल्यू•एच •ओ• द्वारा जारी निर्देशानुसार अनुसरण कर सकते हैं l

 

ऐसा करें :-

  • नियमित रूप से साबुन और पानी से या अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइज़र से 20 सेकंड तक हाथ धोएं |
  • खांसने और छींकने के दौरान डिस्पोज़ेबल टिशू से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को ढकें |
  • जो लोग बीमार हैं उनसे (एक मीटर या तीन फ़ीट की) दूरी बनाए रखें |
  • घर पर ही रहें और अगर आप बीमार हैं, तो खुद को परिवार के सभी लोगों से अलग कर लें .

 

    POSTED BY :- AMBUJ MISHRA