चन्द्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर “उत्साह”…

UP Special News

गाजीपुर (जनमत):- गाजीपुर से है।जहां चन्द्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। रेवतीपुर गांव में चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन पूजन किया गया।चन्द्रयान की लैंडिंग देखने के लिए स्कूलों में बच्चे जूट हुए हैं। चन्द्रयान की लैंडिंग को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। रेवतीपुर गांव के ग्रामीणों ने चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के लिए गांव में हवन पूजन भी किया।रेवतीपुर इसरो के वैज्ञानिक कमलेश शर्मा का पैतृक गांव है।.

फिलहाल रेवतीपुर में कमलेश शर्मा के परिवार का कोई सदस्य नही रहता।लेकिन गांव वालों को इसरो के वैज्ञानिक कमलेश शर्मा पर गर्व है।कमलेश शर्मा ने 12 अप्रैल 2010 को इसरो ज्वाइन किया था।पिछले करीब 10 वर्षो में कमलेश ने अनेक सैटेलाइट मिशन में भाग लिया।उनके गांव वालों को उन पर गर्व है,और रेवतीपुर के लोग चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

REPORT- HASEEN ANSARI..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….