पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की रिश्तेदार पर गिरी “गाज”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की रिश्तेदार अम्बी बिष्ट पर अनुशासनहीनता की गाज गिरी है. इसी के साथ ही काम में लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने देर शाम इन्हें निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेज दी है। इसी के साथ ही इनके स्थान पर नये नए जोनल अफसर की तैनाती भी कर दी गई है। इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे कुछ नेताओं ने भी नगर आयुक्त से बात कर अम्बी की पैरवी की मगर नगर आयुक्त नहीं माने। ऐसे में अब यह विवाद आगे और गहरा सकता है। वहीं इस मामले को लेकर अम्बी ने नगर आयुक्त पर ही महिला अफसर से अभद्रता और बेवजह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि एलडीए से लेकर नगर निगम तक सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी रिश्तेदारी प्रदेश के एक बड़े राजनैतिक परिवार से है।  इसी के साथ ही गृहकर वसूली, सफाई सहित अन्य कार्यों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में शाम को बैठक हुई जिसमें नगर आयुक्त  ने अम्बी बिष्ट से कामकाज को लेकर पूछताछ की। नगर आयुक्त ने उनको मीटिंग से जाने को बोल दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

अम्बी बिष्ट की जगह पर नई आई उप नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह की तैनाती भी कर दी  गई। जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट के मुताबिक काम में लापरवाही और अनुशानहीता का आरोप जो नगर आयुक्त लगा रहे हैं पहले वह यह तो बताएं कि काम में क्या लापरवाही की। सुबह से लेकर रात तक काम करते हैं। अब गोमती नगर और पुराने लखनऊ की बराबरी तो नही हो सकती। नगर आयुक्त को पुरानी खुन्नस है। उसी का बदला उन्होंने लिया और भरी मीटिंग में एक महिला से अभद्रता की। केवल राजनैतिक परिवार से होने के नाते उनके साथ ये ज्यादती की जा रही है.

POSTED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.