UPSC 2022 एटा के अजय का हुआ आईएएस में चयन… 

UP Special News

एटा (जनमत):- UPSC CSE 2022 के Final Result में एटा के अजय यादव ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। अजय के पिता ने उनके संघर्ष की कहानी बताई।उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले अजय यादव ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा में सफलता हासिल करके माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह पीपीएस के लिए चयनित हुए थे। उसमें उन्हें डीएसपी का पद मिला था। हालांकि उन्होंने उसे ज्वॉइन नहीं किया था। उनका लक्ष्य आईएएस बनने का था। वह लगातार इसके लिए मेहनत कर रहे थे और उन्होंने मुकाम हासिल कर लिया।

मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट जारी हुआ तो उसमें सफलतम परीक्षार्थियों की सूची में जनपद एटा में अजय यादव का भी नाम शामिल था। रिजल्ट देखकर अजय और उनके परिजन खुशी से झूम उठे। उनकी इस सफलता पर परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। माता-पिता के साथ ही रिश्तेदार, मित्र और पड़ोसियों ने अजय यादव के माता पिता को मिठाई खिलाकर वेटे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि अजय यादव मूल रूप से जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के कठिघरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार शहर क्षेत्र के द्वारिकापुरी में रह रहा है। उनके पिता जितेंद्र यादव एडवोकेट हैं। पिता ने बताया कि बेटे की सफलता पर उन्हें व पूरे परिवार को गर्व है। बताया कि अजय ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

पिता जितेंद्र ने बताया कि अजय दिल्ली से आईआईटी करने के दौरान ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। इस समय भी वह दिल्ली में हैं। बताया कि परिवार के सभी लोग अयज से मिलने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मिलकर बधाई देंगे। सभी लोग साथ में इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे।

REPORT- NAND KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..