धूमधाम से दी गयी गणपति बप्‍पा को “विदाई”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  देश में गणेश चतुर्थी के साथ गणेशोत्‍सव के पर्व की शुरुआत धूमधाम से हुई और बड़े ही हर्ष के साथ गणपति बाप्पा का आगमन शुरू हुआ.  इसी के साथ ही यूपी के राजधानी लखनऊ में भी इस पर्व को बड़े  उल्लास के साथ मनाया  गया और सभी ने एकसाथ मिलकर गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया. इसी कड़ी में  लखनऊ के  इंदिरा नगर के बी ब्लाक 2714 दुर्गा माता मंदिर गंगा पार्क में  श्री छत्रपति शिवाजी  गणेशोत्सव  मंडल ने  गणपती बप्पा के इस उत्सव की शुरूवात की और दिनांक  31.08.2022  को गणपति बाप्पा विराजमान हुए. इस दौरान  श्री छत्रपति शिवाजी  गणेशोत्सव  मंडल के अध्यक्ष बाल किशन महानूर ने सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए इसका सञ्चालन किया और लोगो के लिए इस दौरान आरती सुन्दरकाण्ड सहित भंडारे का आयोजन भी किया गया और समुचित व्यवस्था भी की गयी.

इस मौके पर  क्षेत्र के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव  भी मौके पर मौजूद रहें और इस कार्यक्रम से जुडी व्यवस्थाओं का समय समय पर जायजा लिया और अपना पूरा सहयोग दिया जिससे इस कार्यक्रम को सम्पन्न करने में किसी भी प्रकार कि कोई कठिनाइ न होने पाए. जिसके लिए  श्री छत्रपति शिवाजी  गणेशोत्सव  मंडल  के अध्यक्ष बाल किशन महानूर ने क्षेत्र के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव को सम्मानित किया.

 

जिसके बाद  सभी उपस्थित लोगो ने  गणपति  बाप्पा का आशीर्वाद लिया.आपको बता दे कि गणेशोत्‍सव का ये पर्व  8 सितंबर 2022 को समाप्‍त हुआ इस बीच गणेश विसर्जन के मौके पर विशाल जुलूस निकालते हुए धूमधाम से गणपति बप्‍पा को विदाई दी गयी जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुएं.

REPORT- SHAILENDRA SHARMA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..