लाल बहादुर शास्त्री वार्ड चित्रांश महासभा कार्यकारिणी का गठन 

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी के राजधानी लखनऊ में  लाल बहादुर शास्त्री वार्ड चित्रांश  महासभा की लगातार कई मैराथन बैठकों के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लखनऊ के प्रमुख समाजसेवी  शेखर कुमार को हर्ष ध्वनि के साथ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष शेखर कुमार ने तत्काल सत्रह सदस्यी कार्यकारिणी का गठन किया।

शेखर कुमार ने सबको धन्यवाद देते हुए आशा ही नहीं अपितु विश्वास व्यक्त किया कि यह नई कार्यकारिणी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कायस्थ समाज जिनकी संख्या लगभग 7 लाख है, समाज में नई क्रान्ति लायेगी, और जल्द ही 11 सक्रिय सदस्यों को नामित कर उड़न दस्ता का गठन करेगी जो समाज में व्याप्त, कायस्थ समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का सकारात्मक प्रयास करेगी।

इस दौरान शेखर कुमार ने यह भी घोषणा की कि महासभा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह दिसम्बर में आयोजित किये जाने की सहमति बनी। मनोनीत कार्यकारिणी के नाम व पद शेखर कुमार, अध्यक्ष , प्रभा श्रीवास्तव , विशिष्ठ सदस्य, सी0 के0 श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव,अध्यक्ष, मधुकर सिन्हा वरिष्ठ महामंत्री, नीतिका श्रीवास्तव महामंत्री, राजकुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, नीलिमा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सुमन श्रीवास्तव सचिव,सुनील कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,   विष्णु जी श्रीवास्तव विशिष्ठ सदस्य, बी० एन० सिंह विधि सलाहकार,  राकेश कुमार श्रीवास्तव संगठन मंत्री,राजीव कुमार राजन महामंत्री, शशांक शेखर श्रीवास्तव महामंत्री,ऋषि सहाय उपाध्यक्ष,सुनील कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष,कमल कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सहित सभी ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड चित्रांश    महासभा  की  कार्यकारिणी में शामिल हुआ.

REPORT- SHAILENDRA KUMAR SHARMA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…