पूर्व सभासद महिला नेत्री ने सपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या समाजवादी पार्टी से पूर्व सभासद रह चुकी महिला नेत्री, समाजसेवी व अधिवक्ता कंचन दुबे ने आगामी नगर निकाय चुनाव का बुगुल बजते ही वह अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ लखनऊ स्थित काग्रेंस कार्यालय पहुंचकर। कांग्रेस पार्टी कि सदस्यता ग्रहण कर पार्टी से महापौर के लिए अपना आवेदन का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को सौंपा।

कांग्रेस कि सदस्यता लेने के बाद अपने गृह जनपद लौटी महिला नेत्री कंचन दुबे ने बताया कि मै और मुझे जिले कि जनता भली भांति जानती व पहचानती है। जिसके चलते मुझे पूरा भरोसा है कि अयोध्या कि जनता चुनाव में मेरा  समर्थन करेगी। बतौर अधिवक्ता कंचन दुबे ने कई गरीबों व मजलूमों  कि मदद को आगे आयी है और महिलाओं को  न्याय दिलाने का कार्य किया है । अयोध्या नगर के बल्लाहता कि रहने वाली कंचन दुबे ने अपने नजदीकी लोगों कि भी मदद को दिन हो या फिर रात्रि बिना समय देखे उनकी मदद के लिए घर से बाहर निकल कर सहयोग देकर न्याय दिलाया है।

उनके कांग्रेस में शामिल होने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वह आने वाले समय में  अयोध्या नगर निगम से घोषित हो  सकती हैं महापौर उम्मीदवार। वही कंचन दुबे ने बताया कि अगर अयोध्या की जनता का आशीर्वाद मिला और मैं महापौर बनी तो सबसे पहला काम नगर निगम का टैक्स कम करूंगी। वही कहा कि जब मैं सभासद थी तो मैंने अपने वार्ड का चौमुखी विकास कराया है और ऐसे ही विकास करेंगे।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey