पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा होंगे जापान के नए “प्रधानमंत्री”…

UP Special News

देश/विदेश  (जनमत) :-   जापान की सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा को अपना नया प्रधानमंत्री चुन लिया। वहीं इस शीर्ष पद के लिए लड़ रहे लोकप्रिय वैक्सीन मंत्री 58 वर्षीय तारो कोनो को सफलता नहीं मिल सकी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है। किशिदा पार्टी के निवर्तमान नेता और प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह लेंगे, जो पिछले सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद से केवल एक वर्ष की सेवा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा को एक नरम-उदारवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है। किशिदा को लंबे समय से प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। 64 वर्षीय फूमियो किशिदा एलडीपी के नीति प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह 2020 की पार्टी नेतृत्व की रेस में योशीहिदे सुगा से हार गए थे, लेकिन अब उन्हें सफलता मिल गई है।

आपको बता दे कि तारो कोनो की थी युवा मतदाताओं पर पकड़, लेकिन नहीं मिली सफलता  जिसके बाद 58 वर्षीय तारो कोनो जापान के पूर्व विदेश और रक्षा मंत्री थे। वर्तमान में तारो कोनो कोविड-19 वैक्सीन के प्रभारी मंत्री हैं। जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय से स्टडी पूरी करने वाले और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में सक्षम तारो कोनो की युवा मतदाताओं पर पकड़ है। लेकिन उन्हें इस शीर्ष पद के लिए सफलता नहीं मिल सकी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…