ग्रासिम इंडस्ट्रीज  ने स्वतंत्रता दिवस को “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया….

UP Special News

सोनभद्र (जनमत) :- ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट सोनभद्र के प्रशासकीय भवन पर 75 वा स्वाधीनता दिवस  अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के तकनीकी प्रमुख आर०के० साहू ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद संस्थान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी धारा सिंह और सुरक्षा जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी गई । इस अवसर पर संस्थान के मुख्य अतिथि  आर०के० साहू ने जानकारी दी की  संस्थान अपने   कर्मचारियों के विकास के साथ साथ संस्थान के नजदीक में बसे  ग्रामीणों  के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।  जापान के टोक्यो में आयोजित ओलंपिक प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों  को मिली जीत पर बधाइयां दी गई।

इस कार्यकर्म में संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख कृष्ण गोपाल गनेरीवाल, कार्मिक प्रमुख  …प्रभात कुमार पांडे,….. प्रशासनिक और सुविधा प्रमुख  विष्णु त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन निमिषा सिंह, कोमल गुप्ता, बृजेश यादव,प्रमोद कुमार सहित अन्य  के संयुक्त प्रयास से संस्थान में किए गए सराहनीय कार्य के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…