देश के “प्रधान सेवक” को 71वां जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं….

UP Special News

व्यक्त्ति-विशेष(जनमत):- आपने कई लोगों को संघर्ष के बाद शून्य से शिखर तक का सफर तय करते देखा और सुना होगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी सबसे जुदा है| एक चाय वाले से देश  के प्रधानमंत्री तक का सफ़र पीएम मोदी के लिए बेहद ही संघर्षभरा रहा होगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिवस मना रहें हैं| पूरा देश 17 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाता है| 17 सितंबर 1950 को नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ था। अपनी मेहनत और लगन की वजह से आज वह देश के चहेते प्रधानमंत्री हैं पीएम मोदी के  नाम का डंका देश से लेकर विदेशों तक में बज रहा है और उनकी कड़ी मेहनत की वजह से आज राजनीतिक गलियारों में “मोदी युग” चल रहा है।

उनके पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चाय बेचते थे और नरेंद्र मोदी भी इस काम में उनकी मदद किया करते थे। प्रधानमंत्री को और भी करीब से जानने और समझने का सबसे आसान और बेहतरीन जरिया एक खास किताब है। इसके बारे में नरेंद्र मोदी ने खुद बताया है। इस किताब का नाम है  साक्षीभाव। इसके बारे में नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘जब मैं 36 साल का था तब जगद्जननी मां के साथ मेरे संवाद का संकलन है  साक्षीभाव। यह किताब पाठक को मेरे साथ जोड़ती है।

ज्योतिपुंज :- इस किताब में मोदी के आरएसएस जीवन के समय की भावनाओं का जिक्र है। सोशल हार्मनी :-यह किताब मोदी के बच्चपन के जीवन से लेकर अब तक की सोच के बारे में है। एग्जाम वॉरियर्स :- पीएम मोदी की इस किताब का प्रकाशन पिछले साल ही हुआ है। इसमें उन्होंने परीक्षा की तैयारी, उस दौरान होने वाली घबराहट व तनाव को दूर भगाने के तरीके बताए हैं। देशभर में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का जश्न सेवा दिवस के तौर पर मना रहे हैं।

बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री की विभिन्न उपलब्धियों के लिए उन्हें ढेर सारी बधाई दीं हैं| आप को बता दे की 29 वर्ष पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी  के साथ श्रीनगर के लालचौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तिरंगा फहराया था। यह पल मोदी के लिए बड़ा खास रहा है। वही मई 2019 में बड़े पर्दे पर ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की बायोपिक इसी नाम से  बनी और इसी नाम से रिलीज भी हुई। फिल्म में नरेंद्र मोदी का रोल अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निभाया था।

एक रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेंद्र मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं और वे कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विशेष फीचर पेश करने की तैयारी में है जिसका टाइटल है ‘मन बैरागी’ है। फिल्म की घोषणा आज नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर की गई है। आज उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। कई फिल्मी सितारों ने ट्वीट कर पीएम मोदी को अपने अंदाज में शुभकामनाएं दी।

2014 में प्रधानमंत्री  चुने जाने के बाद से, पीएम नरेंद्र मोदी हर साल अपने जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाते रहे हैं| इस साल, वह अपना जन्मदिन गुजरात में मना रहे हैं| वहीँ इस दौरान भाजपा के साथ ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर सोमवार को संकट मोचन मंदिर में सवा किलो का स्वर्ण मुकुट अर्पण किया गया।

पीएम के प्रतिनिधि के रूप में कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बजरंगबली के मस्तक पर सुशोभित मुकुट की आरती उतारी। वहीं आज देशभर में पीएम मोदी को बधाई देने के लिए तांता लग गया है। राजनीतिक दलों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी को बधाई देने की बाढ़ आ गई है। पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है आपको बता दें कि, इस सेवा सप्ताह के मौके पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने और जल को बचाने का संकल्प लेने का संदेश  दे रही है|

हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की  ओर से तहेदिल से  पीएम मोदी को  जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..!

Posted By:-Amitabh Chaubey