सपा कि सरकर बनी तो महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आयेगे:- अखिलेश

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम  अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई एलान किए किया है कि सपा की सरकार बनी तो महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है। हमने ललितपुर में जनजातियों का विकास किया।

लखनऊ में पीजीआई के पास सपेरे रहते थे। उनके परिवारों को लोहिया आवास और पेंशन दिया गया। कन्नौज में भी सपेरे परिवार को मदद दी। सरकार बनी तो एक्सप्रेस वे के पास स्नेक चार्मर्स विलेज बनेगा। इसी तरह अन्य जातियों का भी विकास करेंगे। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के वकील जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सपा में शामिल हो गए। इसके अलावा, ऊदा देवी सामाजिक मंच के तमाम लोग सपा में शामिल हो गए। भाजपा से राम हृदय राम व राकेश पासी ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 का यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है| प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार के चुनाव में भाजपा का सफाया जनता करेगी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है।

Posted By:- Amitabh Chaubey