जमीन पर अवैध कब्जा, पिता पुत्री ने की इच्छा मृत्यु की मांग

CRIME UP Special News

हरदोई(जनमत):- हरदोई की शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला निहाल गंज (रामनगर) के निवासी पिता व पुत्री ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित परिवार जमीन हड़पने से परेशान है। कई शिकायतों के बावजूद पीड़ित परिवार की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पिता कौशल किशोर अवस्थी व बेटी ने एसपी ऑफिस के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की मांग की है।

                                                                                    (कौशल की पुत्री)

एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित कौशल किशोर व उसकी पुत्री ने बताया कि स्थानीय पुलिस, नगर पालिका, एसडीएम सहित कई जगह शिकायत की है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित पिता पुत्री ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो एसपी कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लेंगे।

पीड़ित कौशल किशोर ने बताया कि उसके भाई सुरेश चंद्र ने नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलकर उसकी जमीन अपनी पत्नी रामगुनी के नाम करवा ली है। पीड़ित पिता -पुत्री ने जमीन पर निर्माण हो रहे कार्य को रुकवाने व जमीन खाली कराने की उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित पिता -पुत्री ने कार्रवाई न करने पर अधिकारियों से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar