औरैया में दो जोड़ो का प्यार चढ़ा परवान…..

UP Special News

औरैया (जनमत) :- यूपी के औरैया जिले में दो जोड़ो का प्यार आखिरकार परवान चढ़ ही गया. दरअसल पूरा मामला कानपुर देहात का है।जहां एक लड़का लड़की चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे।उसके बाद लड़के की नॉकरी लग गई… जिसके बाद लड़के वालों ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया. और लड़के की शादी कही और तय कर दी  इसी बीच प्रेमी जोड़ों के बीच बातचीत हुई और प्रेमिका के समझाने पर प्रेमी ने  आखिरकार जीवनभर के साथ के लिए एक दुसरे का दामन थाम लिया . वहीँ इस पर लड़की ने जानकारी दी कि दोनो एक दूसरे के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में रह रहे थे और दोनों के घरवाले इस प्रेम प्रसंग के बारे में जानते भी थे,

वहीँ अचानक लड़के की शादी दूसरी  जगह तय होने के बाद  प्रेमी जोडे ने पूरा प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी, बताया जाता है कि जिस लड़के के साथ प्रेम प्रसंग  चल रहा था उसकी  एयर फोर्स में लग गयी जिसके बाद शादी कहीं और तय करा दी गयी थी. इस दौरान विवाद की स्थिति बन गयी जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया थाने पहुंचने के बाद आखिरकार पूरे मामले का निपटारा होने के साथ ही दोनों की रजामंदी से शादी करा दी गयी.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- ARUN BAJPAYEE…