भारत की सबसे सुरक्षित और खास ट्रेन में, महिला के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार

CRIME UP Special News

मुंबई (जनमत):- देश में बलात्कार कि घटनाये जिस तरीके से लगातार बढ़ रही हैं जिसे देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होते रहे हैं| केंद्रे सरकर और राज्य सरकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हर सम्भब प्रयाश के रही है पर वही देश में बलात्कारियों की हिम्मत जस की तस है| भारत की सबसे सुरक्षित और खास ट्रेन में माने जाने वाली लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जब कि  4 अभियुक्त अभी भी फरार है जिन्हें जी0आर0पी और पुलिस कि संयुक्त टीमे तलाश कर रही है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। आप को बतादे कि शुक्रवार की रात तक़रीबन 8 बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक 8 से 9 बदमाश घुस गए। सभी बदमाशो ने तक़रीबन 18 से 20 यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामानों को लूट लिया। इसी बिच बदमाशो ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद बदमाशो ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जी0आर0पी ने बताया कि बदमाश लखनऊ- मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट में आने वाले इगतपुरी से स्लिपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में सवाल हुए थे। जी0आर0पी ने इस मामले में IPC की 395, 397, 376(D), 354, 354(B) के तहत और भारतीय रेलवे एक्ट 37 & 153 के तहत मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।

Posted By:- Amitabh Chaubey