जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन

UP Special News राजनीति

प्रतापगढ़ (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीमा पर शहीद हुए सैनिकों श्रद्धांजलि दी। जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान शहरके अम्बेडकर चौराहे पर चीन के सामान की होली भी जलाई। आपको बता दें पूरे देश मे इस समय चीन की हरकतों को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

ऐसे में तमाम राजनैतिक और गैर राजनैतिक संगठन अपनी अपनी तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रतापगढ़ में आज शहर के प्रताप सदन में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।उसके बाद एक जुलुश के स्वरूप में अम्बेडकर चौराहे पर चीन के सामानों की होली जलाई चीनी झंडे  और चीन के राष्ट्रपति की भी होली जलाई गई ,इस दौरान राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अगुआई कर रहे जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विनोद सरोज ने चीन की हरकतों को कायरतापूर्ण करार दिया।उन्होंने कहा कि हमे चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।ये भारत वो पहला वाला भारत नही है। हमारी सामरिक छमता इतनी मजबूत है कि चीन को मोह तोड़ जवाब दिया जा सकता है।

Posted By:- Vikash Gupta