बारिश में भरभरा कर गिरी चुनें से बनी वर्षों पुरानी दीवार, मलबे में महिला समेत दो दबे

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तुर्कमान गेट हड्डी गोदाम स्थित मखदूम नगर में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा उस वक्त सामने आया है। जब तूफानी हवा और मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दूसरी मंजिल पर चूने से बनी वर्षों पुरानी एक दीवार तेज झटके के साथ भरभरा कर जमीन पर धराशाई हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते अचानक भरभरा कर गिरी दीवार के नीचे खाना बना रही एक महिला समेत दो लोग मलबे में दब गए। हादसा होते हुए देख आसपास के लोगों का जमावड़ा मौके पर लगा और मौके पर इकट्ठा हुए लोगों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मलबे के नीचे दबे महिला समेत दोनों लोगों को निकालकर आनन-फानन में उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा दीवार के नीचे दबकर घायल हुए दोनों लोगों का उपचार किया जा रहा है।

दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ जिले के अति संवेदनशील ऊपरकोट कोतवाली नगर क्षेत्र के तुर्कमान गेट हड्डी गोदाम मखदूम नगर की है। जहां तूफानी हवा और तेज बारिश के चलते मकान की दूसरी मंजिल पर बनी चुनें की वर्षों पुरानी एक दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके कारण हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में परिवार सहित स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया है। वही मामले में हादसे की शिकार हुई घायल महिला मुबीना के रिश्तेदार ने बताया कि उसकी बुआ मुबीना अपने घर मैं खाना पका रही थी इसी दौरान बराबर वाले घर की दीवार गिरने से दीवार टीन पर आ गिरी और टीन के नीचे दबकर उसकी बुआ मुबीना घायल हो गई।

तो वहीं दूसरी ओर दरवाजे पर बैठे सलीम ईटा गिरने से घायल हो गए। दोनों भाइयों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं हादसे के शिकार हुए घायलों का उपचार कर रही जिला मलखान सिंह अस्पताल की इमरजेंसी पर ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर का कहना है कि बारिश में दीवार गिरने के चलते दीवार के नीचे दबकर घायल हुई महिला मुबीना और सलीम को परिवार के लोगों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। उपचार के लिए पहुंचे दोनों घायल लोग दीवार गिरने के चलते घायल हो गए थे उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया हैं। दोनों का उपचार जारी है।

Reported By:- Ajay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey