मुख्तार अंसारी की जेल में बिगड़ी “तबीयत” मेडिकल कॉलेज में हुए “भर्ती”…

UP Special News

बांदा (जनमत) :- यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बांदा जेल की बैरक में ही मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी तो पहले जेल अस्पताल में लाया गया। यहां हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद तत्काल मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मेडिकल कालेज पर भी पुलिस और पीएसी के दस्ते तैनात कर दिये गए हैं। मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल क्या हुआ है, इस पर तस्वीर साफ नहीं हो पायी है .
आपको बता दे पंजाब की जेल में जाने से पहले भी मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में बंद थे। तब भी एक बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इसपर भाई अफजाल अंसारी ने जानकारी दी कि उन्हें चाय में जहर दिया गया था। पंजाब की जेल में एक बार फिर जब मुख्तार को बांदा लाया गया तो अफजाल और परिवार वालों ने विरोध भी किया था। कहा था कि एक बार उन्हें चाय में जहर देकर मारने की कोशिश यहां पहेल ही हो चुकी है। पंजाब की रोपण जेल से 6 अप्रैल को मुख्तार को बांदा जेल लाया गया था। तब से वह जेल की चहारदीवारी में ही है। इस दौरान मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी की अदालतों में उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। हालाँकि ताज़ा मामला में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का अभी पता नहीं चल पाया है और उनका उपचार फिलहाल जारी है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- DURGESH KASHYAP…