सातवें दीपोत्सव को विश्व कीर्तिमान बनाए जाने की “तैयारी”

UP Special News

अयोध्या  (जनमत):- यूपी के अयोध्या भगवान श्री राम के आगमन की तैयारी में जुटी हुई है। इस बार सातवा दीपोत्सव बेहद खास क्योंकि भगवान श्रीराम अपने भवन में 22 जनवरी को विराजने वाले है।ऐसे में जहां एक ओर दीपोत्सव में 21 लाख दीपक जला कर विश्व कीर्तिमान बनाए जाने की तैयारी है।वहीं दूसरी ओर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपोत्सव से पहले राम की नगरी में कल यानि 9 नवंबर को कैबिनेट की बैठक कर रही है।

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को है। एक बार फिर दीपोत्सव में 21 लाख दीपक जलाकर अयोध्या अपना ही रिकार्ड तोड़ना चाहती है। सरयू नदी किनारे राम की पैड़ी पर दीपक रखने की मार्किंग हो चुकी है।मार्किंग के साथ 51 घाटों पर दीपक भी पहुंचा दिए गए है।आज सभी 51 घाटों पर दीपक सजाएं जाने का कार्य भी शुरू हो रहा है।बता दे कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार दीपोत्सव से पहले कल यानि 9 नवंबर को कैबिनेट की बैठक करने जा रही है।अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में कैबिनेट की बैठक होनी है।बैठक की सूचना कैबिनेट मंत्रियों को दे दी गई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में बैठक की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

REPORT- AZAM KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…