मुलायम सिंह के साढ़ू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ने ली भाजपा की सदस्यता

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा जॉइन कर लिया है|

प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी, उसकी पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है|प्रियंका ने कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।

Posted By:- Amitabh Chaubey