सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल, युवाओं को एक बार फिर मिलेगा लैपटॉप:-अखिलेश

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता से वादा किया कि 2022 में सपा सरकार बनते ही यश भारती सम्मान एक बार फिर से शुरू करने के साथ ही साथ कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए पेंशन दी जानी चाहिए इसलिए सरकार बनने पर पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यशभारती की तर्ज पर नगर स्तर पर नगर भारती सम्मान दिया जाएगा।

यह सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाएगा। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके आवास के पास तैनाती दी जाएगी। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। अखिलेश ने आगे कहा कि सपा सरकार आने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए योजनाएं लाएंगे। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है इसलिए आउटसोर्सिंग को बढ़ा रही है। अखिलेश ने कहा कि 2022 का यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है| प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार के चुनाव में भाजपा का सफाया जनता करेगी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है।

वही अखिलेश के आगे कहा कि सपा सरकार बनने पर युवाओं को एक बार फिर से लैपटॉप दिए जाएंगे। अखिलेश ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि सपा सरकार के लैपटाप अभी भी चल रहे है जबकि भाजपा के टैबलेट खराब हो गए है। नौकरी और रोजगार पर सपा सरकार का फोकस रहेगा। जिन बच्चों को लैपटॉप मिला था वे अपना रोजगार कर रहे हैं। आने वाला समय आईटी सेक्टर के विस्तार का है। हमने लैपटॉप दिए लखनऊ में एचएएल को लाए अब दूसरी आईटी कंपनियों को लाएंगे। कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर कैसे आए इस पर काम करने की जरूरत है।

जब अर्थव्यवस्था अच्छी होगी तो प्रदेश में खुशहाली आएगी।  उन्होंने कहा कि सपा हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है। इस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। भाजपा सबसे ज्यादा झूठी पार्टी है।  भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही है, लेकिन अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश से भाजपा की विदाई होगी और जनता सपा की सरकार बनाएगी।

Posted By:- Amitabh Chaubey