किसानों के कंधों पर बंदूक रख उकसाना बंद करे विपक्ष – केशव मोर्या

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कौशांबी पहुचे… और जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसी के साथ ही जिले में हो रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया और हो रहे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीँ   बैठक समाप्त होने के बाद  जानकारी दी कि 2022 में कौशांबी की तीनों सीट सहित 3 सौ से अधिक सीट जीतेंगे। प्रदेश को नए कीर्तिमान की तरफ ले जाएंगे। प्रदेश में अगर सरकार बनती हैं तो देश मे भी भाजपा की सरकार बनती है इस लिये 2022 और 2024 दोनों चुनावो को जोड़ कर हम लोग देखते हैं। साथ ही विपक्ष पर हमला बोलते हुए बताया कि जिन्होंने किसानों के लिए कुछ भी नही किया। वो मगरमच्छ आंसू बहा रहे हैं। 2022 का चुनाव जैसे जैसे निकट आएगा शाहीन बाग़ की तरह आंदोलन देखने को मिलेंगे। । इसके पीछे सपा, बसपा कांग्रेस जैसे सभी दल लगे हुए हैं। हमारी विचारधारा अच्छी होगी, हमारे काम अच्छे होंगे तो जनता हमे आशीर्वाद दी है आगे देगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…