विकसित भारत एम्बेसडर की सूची में पाठक टॉप पर

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साप्ताहिक विकसित भारत एम्बेसडर अभियान में इस बार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है | चार मार्च से 10 मार्च वाले हफ्ते की टॉप फाइव कि सूची में वह पहले स्थान पर है | प्रधानमंत्री मोदी के अधिकारिक नमो एप के माध्यम से ब्रजेश पाठक के प्रयास की सराहना की गयी है | दिसम्बर वर्ष २०२३ में नमो एप पर विकसित भारत एम्बेसडर मोडयुलर विकसित किया गया था और लोगो से अपील की गयी थी की वह एम्बेसडर बनने का प्रयास करे |

इन्टरनेट मीडिया के माध्यम से विकसित भारत बनाने के संकल्प को मजबूती देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने काफी मेहनत की | ऐसे में नमो एप के माध्यम से उन्हें बधाई पात्र जारी करते हुए उनकी पीठ थपथपाई गयी है | नमो एप पर लिखा गया है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आपका समर्पण प्रेरणादायी और सराहनीय है | वही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर आभार जताया और लिखा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस सप्ताह के विकसित भारत एम्बेसडर के प्रथम का सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त हुआ | प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत आभार|

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY