आप लोग मुख्यमंत्री के निर्देशों का धज्जियां उड़ा रहे:- विनय वर्मा

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत):- सिद्धार्थ नगर जनपद के शोहरतगढ़ में बाढ़ की विभिषिका से घिरे हुए हैं। बाढ़ का पानी ग्रामिणो के घरों में घुस गया है इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक ने लगातार दर्जनों गांव में जाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के पास पीड़ितों के बीच हर सम्भव मदद कर रहे लेकीन प्रशासन की लापरवाही सामने दिखती नज़र आ रही है जहा विधायक एक तरफ़ बाढ़ में गावो में खाद्य राहत सामग्री लोगों तक पहुचा रहे हैं। शासन प्रशासन के लापरवाही से विभाग की बाढ़ से कटान बंधो खाने पीने की व्यवस्था पर फिसड्डी साबित नज़र आ रही हैं।

इसी क्रम में जब विधायक विनय वर्मा ने सम्बंधित विभागों से वार्तालाप करते हुए कड़ी नाराज़गी व्यक्त किया उन्होने कहा कि आप लोग मुख्यमंत्री के निर्देशों का धज्जियां उड़ा रहे जो की हम अपने विधान सभा में कतई बर्दाश्त नहीं करेगें समय रहते अगर बांधो का मरम्मत हो गया होता तो आज बाढ़ प्रभावित लोगों को यह दिन नही देखना पड़ता।

बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांवों के लोगो ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाया कि रहने खाने और बाढ़ आपदा के बचाव के लिए किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। बाढ़ की विभीषिका से सभी ग्रामीण पीड़ित लोग बांध पर रहने को को मजबूर हैं।बाढ़ विभिषिका के बाद भी प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचा रहा हैं।

Reported By:-Dharamveer Gupta

Posted By:- Amitabh Chaubey