प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के कार्य में सभी जाति धर्म के लोग कर रहे सहयोग

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है.तो वही मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान भी जिला प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चलाया जा रहा है| जिसमें भारत के सभी जाति धर्म के लोग सहयोग भी कर रहे हैं| राममंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में रंगमहल के शिष्यों ने 5 किलो चांदी की शिला और 1,36000 का चेक दिया है।

यह श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ0 अनिल मिश्रा को 5 kg चांदी की शिला सौंपा गया है। वही आर एस एस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर को 1 लाख 36 हजार का चेक सौंपा।अयोध्या नगरी में स्थित रंग महल के महंत रामशरण दास ने बताया कि रंग महल के शिष्यों ने 5 किलो चांदी की शीला और  1,36000 का चेक मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण में दिया है. महंत रामशरण दास ने यह भी बताया कि मंदिर के भूमि पूजन के समय ही शिष्यों ने संकल्प लिया था, शिष्यों की गुप्त दान की मंशा भी थी.गुप्त दान के लिए शिष्यों ने 5 किलो चांदी की शिला रामलला को समर्पित करते हुए 1,36000 का चेक निधि समर्पण में समर्पित किया है|

ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि रंग महल मंदिर के शिष्य 5 किलो चांदी भगवान को समर्पित की है। ट्रस्ट ने सभी भक्तों से आग्रह किया है वह वस्तु का दान ना करें। धातु की आवश्यकता मंदिर निर्माण के बाद पड़ेगी। धातुओं की आवश्यकता होगी तो ट्रस्ट भक्तों से आवाहन करेंगा तब धातु का दान करें।

Reported By:- Azam Khan