न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन देने जा रहे ब्राह्मण सभा के जत्थे को पुलिस ने रोका

UP Special News

मैनपुरी(जनमत):- मैनपुरी जेल में सजा काट रहे अनुपम दुबे के परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य जातीय जनसमूह के साथ फर्रुखाबाद जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जा रहे ब्राह्मण सभा के जत्थे को मैनपुरी पुलिस ने ज्ञापन देने से पूर्व ही मैनपुरी फर्रुखाबाद बॉर्डर पर ही रोक लिया पुलिस और सभा के अध्यक्ष में काफी नोकझोंक हुई लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें जाने की अनुमति प्रदान नहीं की गई|

आपको बता दें 26 साल पूर्व हुए अपराध के मामले में कटे वारंट को लेकर फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी अनुपम दुबे ने फर्रुखाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसे न्यायालय ने मैनपुरी में सजा काटने के लिए पाबंद कर दिया गया था जो मैनपुरी जेल में कई महीनों से सजा काट रहे हैं तो वहीं फर्रुखाबाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अनुपम दुबे के परिजनों को आए दिन प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं तो  उनके परिजनों पर झूठे मुकदमे केसर यत्र तैयार किए जा रहे हैं|

जिसके चलते उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोगों में फर्रुखाबाद जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है जिसके चलते आज जनपद मैनपुरी से अनुपम दुबे के परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेई एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों चार पहिया गाड़ियों से ब्राह्मण सभा का एक जत्था फर्रुखाबाद डीएम को ज्ञापन देने जा रहा था जिसे बेवर थाना क्षेत्र के काली नदी पुल से पहले  ही मैनपुरी फर्रुखाबाद बॉर्डर पर मैनपुरी पुलिस ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी जिसके चलते ब्राह्मण सभा के जत्थे और पुलिस में नोकझोंक भी हुई देर शाम तक मैनपुरी पुलिस ने उन्हें जाने की अनुमति प्रदान नहीं की|

Reported By:- Gaurav Pandey