पडरौना में CAA बिल के खिलाफ़ प्रदर्शन

UP Special News

कुशीनगर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर  जिले में धारा 144 लगे होने के बावजूद पडरौना के खिरिया टोला में CAA बिल के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पुलिस बल पर पथराव भी किया. जिसमे कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की ख़बर है ,वहाँ से आयी कई वीडियो में लोग पुलिस पर पत्थर फेंकते दिख रहे है। जिससे पुलिस को मजबूरन पीछे भागना पड़ा है।

पड़रौना कोतवाली के खिरियाटोला में CAA के विरुद्ध में प्रदर्शनकारी रोड पर निकलना शुरू किए तो पुलिस रोकने का  प्रयास की तो पुलिस और प्रदर्शन कर रहें लोगों के बीच झड़प शुरू हो गया पुलिस बल कम होने के कारण प्रदर्शनकारी पुलिस बल के ऊपर पथराव कर दिए जिसमें Co सदर और एक पुलिस कर्मी को चोटें आ गई हैं। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुँच कर स्थिति जायजा लिया और कंट्रोल कराया।