रेलवे बोर्ड के सदस्य वित्त ने लखनऊ मंडल पर विकास कार्यों की जानकारी ली

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण ज़ोन उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले  ऐतिहासिक,पौराणिक तथा आध्यात्मिक नगरों वाले लखनऊ मंडल का आधुनिकीकरण करते हुए मंडल को नवीन सुविधाओं से सुसज्जित करके इसे नया स्वरुप प्रदान करने के लिए उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल पर अनेक प्रकार के कार्य एवं परियोजनाएं वर्तमान समय में प्रगति पर हैं|

इन  समस्त विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए 20.10.22 को रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से सदस्य वित्त, मोहित सिन्हा एवं अपर सदस्य (वाणिज्य) , सुनील कुमार गर्ग का लखनऊ आगमन हुआ | सदस्य वित्त एवं अपर सदस्य (वाणिज्य) ने मंडल  कार्यालय के सभागार  में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा के साथ मंडल पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए विस्तृत रूप से अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की तथा सदस्य वित्त ने लखनऊ मंडल पर चल रहे समस्त  प्रगति  कार्यों एवं परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके उचित एवं निर्धारित समय पर क्रियान्वयन हेतु वित्त संबंधी प्रत्येक आवश्यकता को पूर्ण करने का आश्वासन दिया|

इसके अतिरिक्त इस बैठक में संरक्षा,सुरक्षा एवं यात्री सुविधा से सम्बंधित अनेक मुद्दों पर भी विस्तार से वार्ता हुई Iइस बैठक में अपर मंडल प्रबंधकों सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे| उक्त जानकारी रेखा शर्मा(वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक) उत्तर रेलवे, लखनऊ के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey