किशोरी के साथ अपहरण के बाद रेप

CRIME UP Special News

बुलंदशहर (जनमत):-  हाथरस की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी की यूपी के बुलंदशहर में किशोरी के साथ अपहरण के बाद दरिंदे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले दरिंदे के घर वालों ने दरिंदे को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है हालांकि आरोपी दरिंदा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

पीड़ित का दावा है कि वह बीती रात अपने परिवार के लोगों के साथ घर के आंगन में सो रही थी, तभी घर की दीवार लांघकर रिजवान उर्फ पकौड़ी  घर में आ घुसा और मुंह पर रुमाल सुंघाकर किशोरी को घर से उठा ले गया और कुछ दूर कैंटर ट्रक के पास किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी शोर न मचाये इसलिए दरिंदे ने किशोरी के मुंह मे कपड़ा ठूस दिया। वहीं जैसे ही घर से किशोरी गायब होने की जानकारी परिजनों को हुई वह गांव वालों के साथ किशोरी की खोजबीन में जुट गए। परिजनों का दावा है कि किशोरी कैटर के पास पड़ी थी और आरोपी उसके साथ रेप कर रहा था।

परिजनों ने आरोपी को पकड़कर इसकी सूचना डायल 112 पर दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी के घर वालों ने उसे छुड़ा लिया और भगा दिया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि दरिंदे ने तेजाब से उसका चेहरा फूंकने की धमकी भी दी।एसएसपी का दावा है कि घटना के बाद मौके पर पुलिस अफसर गए और जांच भी की। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Posted By:-Satyveer Singh