वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने किया वार्षिक निरिक्षण…

UP Special News

बुलंदशहर (जनमत) :- यूपी के  बुलंदशहर के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना खुर्जा देहात का वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण के दौरान थाना खुर्जा देहात पहुंचकर गार्द की सलामी ली गयी।इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा खुर्जा देहात थाना कार्यालय के कोविड़ हैल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, बन्दीगृह, अभिलेख, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों, आदि को चेक किया गया।

महिला हैल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रार्थना पत्रों के निराकरण, जांच का परिणाम इत्यादि को क्रमबद्ध तरीके से कम्प्यूटर में व्यवस्थित करने पर पुरूस्कृत किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खुर्जा देहात को अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने व थाना परिसर को स्वच्छ रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                     REPORT- SATYAVEER SINGH.