संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी

CRIME UP Special News

सोनभद्र (जनमत):- उत्तर प्रदेश में जनपद सोनभद्र के थाना जुगैल के चकवरिया टोला में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। विवाहिता बीती रात गांव के ही एक शादी समारोह में गयी थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह वापस घर नही लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच परिजनों को विवाहिता का शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों को विवाहिता के गले पर रस्सी के निशान मिले है।

यही वजह है कि परिजनों ने विवाहिता की दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक विवाहिता आशा देवी गांव में ही एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए रात को घर से गई थी। मृतिका देर रात तक शादी समारोह मे मौजूद थी। इसके बाद वह घर के लिए निकल गई। जब वह घर नही पहुंची तो परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन करने लगे।

दूसरे दिन एक चरवाहे ने शव को खेत मे पड़ा देखा तो तत्काल थाना जुगैल की पुलिस को सूचना दी। इसी बीच परिजनों को भी शव मिलने की खबर लग चुकी थी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए थे। जिस अवस्था में शव मिला था उसी के आधार पर परिजनों ने विवाहिता की रेप के बाद हत्या करने कर आरोप लगाया है। फिलहाल सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा और थाना जुगैल प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र पांडे अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचें और शव को कब्ज़े में लेते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी।

Posted By:- Sharad Somani