बेशर्म BJP सांसद की करतूत,मंच पर महिला विधायक के हाथों को सहलाते हुए कंधों को जकड़ा

UP Special News राजनीति

अलीगढ़ (जनमत):- देश भर में घूम घूमकर महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के संस्कारी पार्टी होने की पोल उस वक्त खुल गई। जब अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने भरे मंच पर अपनी बगल में बैठी शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक मुक्ता राजा के हाथ पर हाथ रखकर उनके हाथों को सहलाते हुए सांसद ने ठहाके भरी हसी के साथ अपने दोनों हाथों से महिला विधायक के दोनों हाथों को दबोचते हुए अपनी जकड़ में लेने की कोशिश की। मंच पर भाजपा सांसद की इस हरकत को देख महिला विधायक हक्का-बक्का रह गई। तो वहीं भाजपा संसद के द्वारा भरे मंच पर महिला विधायक के साथ की गई इस गंदी हरकत के बाद सर्व समाज को शर्मसार कर देने वाले भाजपा सांसद की बेशर्माई का वीडियो बहुत ही तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा सांसद बातचीत के दौरान ठहाको के साथ भाजपा महिला विधायक के हाथों को अपने दोनों हाथों से दबोचते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ओर शहर सीट से भाजपा महिला विधायक मुक्ता राजा का एक 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 11 सेकेंड के वीडियो में भाजपा सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ जिले की बरौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं राज्यसभा सांसद ठाकुर जयवीर सिंह की बिल्कुल दाएं और बैठे हुए थे। तभी भाजपा सांसद ने अपनी दाएं और बैठी भाजपा महिला विधायक मुक्ता राजा से गुफ्तगू ओर बातचीत के दौरान जोश जोश में अपनी मर्यादा भूल बैठे ओर अपने हाथ को धीरे-धीरे महिला विधायक के करीब ले गए और अपने हाथों को महिला विधायक के हाथों पर रखते हुए उनके हाथों को मसलने लगे। जिसके बाद बातचीत के दौरान ठहाको भरी खिलखिलाती हुई हंसी के साथ महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले भाजपा संसद में बेशर्मी की हदों को पारकर भरे मंच पर अपने दोनों हाथों को भाजपा महिला विधायक के कंधों पर रखते हुए भाजपा सांसद ने अपनी जकड़ में लेने की कोशिश करते हुए अपने चेहरे को भाजपा महिला विधायक के चेहरे के बिल्कुल करीब ले गए।

इस दौरान भाजपा सांसद द्वारा भाजपा महिला विधायक के साथ की जा रही इन हरकतों को भाजपा सांसद के बिल्कुल बाई और बैठे राज्यसभा सांसद ठाकुर जयवीर सिंह तक ताकि भरी निगाहों के साथ अपनी आंखों से देखते हुए नजर आ रहे हैं। जहां भाजपा सांसद के द्वारा भाजपा महिला विधायक का भरे मंच पर उनके हाथों को सहलाते हुए अपने दोनों हाथों से उनके कंधोंनुमा हाथों को अपनी जकड़ में लिए जाने की कोशिश किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। तो वही आपको बता दे कि भाजपा सांसद की भरे मंच पर हुई इस गंदी हरकत के बाद उनके दाएं और बैठी भाजपा महिला विधायक शर्म के मारे वहां से उठकर मंच पर दूसरी जगह जाकर बैठ गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि शहर विधानसभा सीट से भाजपा महिला विधायक मुक्ता राजा के पति संजीव राजा भी शहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रह चुके थे। जहां दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट देकर चुनाव लड़ाया गया था। पत्नी के विधायक बनने के बाद पूर्व विधायक संजीव राजा की आकस्मिक मौत हो गई थी।

Reported By:- Ajay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey