तो याद रखना आने वाली पीढ़ी कुछ काम करने लायक नही बचेगी… 

UP Special News

कौशांबी (जनमत):- कौशांबी जिला पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि सब कुछ फ्री में मिलेगा, हम कुछ नही करेगे तो याद रखना आने वाली पीढ़ी कुछ काम करने लायक नही बचेगी। उन्होंने आगे आगाह करते हुए कौशांबी वासियों से आह्वान किया कि परिवार के हर सदस्य को दो पौधा लगाए, और उसको बचाए व बढ़ाए, अन्यथा आने वाले समय मे न तो हवा मिलेगी न तो पानी। पर्यावरण की रक्षा करने से ही जीवन है। पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए आप का आशीर्वाद है।

भरवारी नगर पालिका स्थित भवंस मेहता विज्ञान महाविद्यालय बतौर मुख्य अतिथि पहुचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहले हरियाली अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेतागणों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने मंच से कहा कि प्रधनमंत्री मोदी पूरी दुनिया मे दिन रात परिश्रम कर रहे है। उनको क्या जरूरत है 18 घन्टे काम करने की, वो कहते है कि देश का ग़रीब अपने पैरों पर खड़ा हो जाए, और ग़लत रस्ता छोड़कर सही रस्ते पर चले। जिससे दुनिया मे भारत का नाम बढ़ जाए और सम्मान बढ़ जाए। गरीब के चहेरे पर खुशियां आ जाए।

प्रधनमंत्री योजना के तहत आवास दिया, उज्वल योजना में गैस दिया, सौभाग्य योजना में बिजली दिया गया। शौचालय दिया, अपना घर बनाए तो मनरेगा के तहत 20 हज़ार 7 सौ रुपए मजदूरी खाते में भेजे। महिलाओं के ज्यादा आवास मिला, उनको लखपति बना दिया। इससे इतर कहना होता है, कई बार हम सब के मन मे आता है कि हमे जो सब कुछ मिले सब सरकार दे दे, और हम बैठ कर के— रहने के लिए घर भी मिल गया हमे, हर घर नल से पीने का पानी भी मिल गया। बीमार हो जाए तो आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज़ भी हो जाए। गैस का कनेक्शन भी पहुच गया है। 80 करोड़ लोगों को 4 साल से फ्री में राशन मिल रहा है

मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में 30 करोड़ वृक्ष लगाने का अभियान है प्रदेश के सभी जिलों में चल रहा है और मुझे कौशांबी प्रयागराज शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है 5 करोड़, 15 अगस्त को लगाए जाएंगे 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है अभी हमारे प्रदेश का जोक वन क्षेत्र है जितनी अपेक्षा है उसके हिसाब से कम है कौशांबी वासियों से प्रदेशवासियों से यही अपील करूंगा परिवार में जितने सदस्य है, हर सदस्य के नाम दो वृक्ष लगाओ उनको बचाओ उनको बढ़ाओ अन्यथा आने वाले समय में ना हवा मिलेगी ना पानी मिलेगा ना पर्यावरण की रक्षा करने से ही जीवन है आने वाली पीढ़ियों के लिए आशीर्वाद है वर्तमान पीढ़ियों का ऐसा मान के लोग काम करे।वही जब यूपी और मणिपुर में महिलाओं की व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सारे व्यवस्थाएं अच्छी है। और ज्यादा न कुछ बोलते हुए निकल गए।

REPORT- RAHUL BHATT…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…