गायत्री प्रजापति की पत्नी को सपा ने दिया “टिकट” और भाजपा ने साधा “निशाना”…

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले उनके पति के खिलाफ हैं।वहीं, दूसरे नेता आजम खां और नाहिद हसन का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम के खिलाफ ज्यादातर केस भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए हैं। यही नाहिद हसन के साथ है। नाहिद के खिलाफ भाजपा सरकार में मामले दर्ज किए गए हैं।

सपा ने नाहिद हसन को कैराना सीट से और आजम खां को रामपुर सदर से प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही नेता जेल में हैं और वहीं से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।गायत्री की पत्नी महाराजी प्रजापति, आजम खां और नाहिद हसन को टिकट देने से अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा का कहना है कि सपा जेल में बंद अपराधियों को टिकट दे रही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

Reported By:- Amitabh Chaubey