सपा नेता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME UP Special News

कौशांबी (जनमत):- उत्तर प्रदेश के ज़िला कौशांबी में समाजवादी पार्टी के नेता व बाहुबली ब्लाक प्रमुख रहे मो. सऊद को बृहस्पतिवार की भोर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मो.सऊद पर मुंबई के साइन थाने में हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी एवं आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। मुंबई पुलिस के एडिशनल इंस्पेक्टर वीएस जाधव ने कौशाम्बी पुलिस की मदद से पूर्व ब्लाक प्रमुख को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें मेडिकल कार्यवाही के बाद मुंबई लेकर रवाना हो गई है।\

कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज के रहने वाले मो सऊद सपा नेता है। वह मूरतगंज ब्लाक के पुर्व ब्लाक प्रमुख भी है। बृहस्पतिवार की भोर में पूर्व ब्लाक प्रमुख मो सऊद के घर पर अचानक पुलिस पहुँच गई तो लोग पुलिस को देख कर दंग रह गए क्योंकि कोखराज पुलिस ने साथ ही मुम्बई पुलिस भी थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके थाना ले गई। बताया जा रहा है कि मुम्बई के साइन थाना में पूर्व ब्लाक प्रमुख की बहन ने उनके ऊपर बेटे की हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मोहम्मद सऊद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका उनकी बहन से जायजाद बटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा है।

बृहस्पतिवार को पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुँची तो उन्हें पता चला कि उनके ऊपर 307,506 समेत कई अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि वह कई महीनों ने मुम्बई गए ही नही लेकिन वहाँ भांजे के ऊपर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिस पर पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है। मो सऊद को मुंबई पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया और उसके बाद उन्हें लेकर मुंबई रावना हो गई।

साइन थाना के सहायक इंस्पेक्टर विकास शिवाजी जाधव ने बताया कि मुंबई के साइन थाने में मुकद्दमा अपराध संख्या 191/22 में आईपीसी की धारा 307 506 समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। जिसके तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख मो सऊद की गिरफ्तारी कर उनका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसे वह ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर जायेगे।

Reported By :- Rahul Bhatt

Published By :- Vishal Mishra