सपा समर्थकों पर लगा युवक को गोली मारने का आरोप…

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- यूपी की मैनपुरी 107 सदर विधानसभा के अवध नगर में वोटिंग के दौरान शाम 5:50, बजे सपा और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़े भाजपा द्वारा पोलिंग में फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंचे थे सपा समर्थक इस दौरान विवाद में गोली चलने से भाजपा समर्थक अमन पांडे के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है
घायल को जिला अस्पताल लाया गया वही वर्तमान सपा विधायक राजकुमार यादव पर ग्राम रसेमर जानलेवा हमला किया गया जिसमें राजकुमार यादव घायल हो गए जिन्हें लेकर सपा के समर्थक अस्पताल पहुँचे तो उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की कवेरेज करने गए पत्रकारों पर भी भाजपा समर्थकों ने हमला मारपीट कर पत्रकारों के मोबाइल भी तोड़े गए

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अलोक गुप्ता ने सपा के समर्थकों पर लगाया गोली मारने का आरोप लगाया है वही दुसरी ओर घायल सपा विधायक राजकुमार यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुऐ कहा अपनी हार से बौखला कर भाजपा के लोग गुंडागर्दी करने पर उतारू हो गए उन्होंने यहां तक आरोप लगाया है कि ताल दरवाजा मैनपुरी पोलिंग बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी जय वीर सिंह चौहान के पुत्र सुमित चौहान ने पोलिंग डंप करने का प्रयास किया था जिसे रोकने पर फोन पर एक पत्थर भी फेंके गए क्या कुछ और कहा गौर से सुने आरोप है कि शैलू पाल के मारपीट के दौरान बीजेपी समर्थकों ने उनके सोने की चेन को भी लूट लिया.घटना की तहरीर है दोनों तरफ से दी गई हैं समाचार लिखे जाने तक अभी किसी भी पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया.घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया के पोलिंग बूथ अवध नगर में गोली चली है जिसमें एक व्यक्ति जो बीजेपी का समर्थक अमन पांडे है घायल हो गया है जिसका उपचार चल रहा है जो सपा समर्थक पर गोली मारने का आरोप लगा है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- GAURAV PANDEY,…